कुत्ते ने एक ही दिन में 28 लोगों को बनाया निशाना, ग्रामीणों ने एकजुट होकर दी ऐसी सजा

आगरा: इरादतनगर कस्बे में सोमवार की सुबह और दोपहर में एक कुत्ते ने कई लोगों को घायल कर दिया। कुत्ते के द्वारा महिला सिपाही समेत तकरीबन 28 लोगों को काटकर घायल किया गया है। महिला सिपाही ने अपने पैर में 22 टांके लगवाए हैं। लोगों को खदेड़ने पर कुत्ता खेतों में भाग गया। ग्रामीणों ने देर रात लोगों ने कुत्ते को घेरकर मार डाला।

घायल ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचकर लगवाई वैक्सीन
ग्रामीणों ने जानकारी दी कि सोमवार की सुबह अचानक ही कुत्ता हमलावर हो गया। इस बीच सुबह घूमने थाने से बाहर निकली महिला प्राची को उसने सबसे पहले काटा। इसके बाद कुत्ते ने अंकित, रवि, शिवम, पार्वती, दीपक, सतीश, बबूल, अनेक सिंह, बलराम, छोटे लाल शर्मा, सलीम आदि लोगों को घायल किया। कुत्ते के काटने से घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया पहुंचकर उपचार और वैक्सीन उपलब्ध करवाई गई। इस बीच दहशत के चलते लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है।

मासूम की मौत के बाद से बरकरार है कुत्ते का काटने का खौफ
एक ही दिन में कुत्ते के हमले की कई घटनाओं के सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने लाठी-डंडा लेकर कुत्ते की तलाश शुरू की। कुत्ते को देर रात पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। बीते दिनों बाह क्षेत्र के रुदमुली गांव के रहने वाले 10 साल के नैतिक भदौरिया की मौत भी कुत्ते के काटने की वजह से हुई थी। उसे डेढ़ माह पहले कुत्ते ने काट लिया था। उनके परिवार की ओर से जानकारी दी गई कि उन्हें इस बात का तब पता लगा जब जीभ लपलपाने और अन्य लक्षण सामने आए। इसके बाद ही उसे इलाज के लिए आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बाद में उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। रेबीज संक्रमण होने के चलते उसकी जान नहीं बचाई जा सकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *