6 लड़कियों के पिता ने 65 साल की उम्र में रचाई दूसरी शादी, 42 साल छोटी युवती संग लिए सात फेरे

अयोध्या: यूपी के अयोध्या जिले में 65 साल के बुजुर्ग ने अपने से करीब 42 साल छोटी लड़की से शादी रचाई है। बता दें कि यह शख्स 6 लड़कियों का पिता है। 3 साल पहले हुई पत्नी की मौत के बाद से वह अकेलेपन से काफी परेशान था। जिस कारण उसने दूसरी शादी करने का फैसला लिया। अपनी बेटी की उम्र से शादी करने के चर्चे सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। बता दें कि यह मामला सुबेहा थाना क्षेत्र में स्थित जमीन हुसैनाबाद पूरे चौधरी गांव का है। चौधरी गांव निवासी 65 वर्षीय नकछेद यादव ने रांची की रहने वाली 24 साल की नंदनी से शादी की है।

पहली पत्नी की हो चुकी है मौत
नकछेद यादव की दूसरी पत्नी उसकी बेटी की उम्र की है। नकछेद यादव ने बताया कि पहली पत्नी की 3 साल पहले मौत हो चुकी है। वहीं पत्नी की मौत के बाद से वह काफी अकेला हो गया था। वहीं सभी लड़कियों की शादी के बाद वह सब भी अपने ससुराल में रह रही थीं। जिसके बाद उसके घर में खाना बनाने वाला भी कोई नहीं था। वहीं नकछेद ने बताया कि वह अकेलेपन से भी काफी परेशान था। इसलिए उसने दूसरी शादी की। उसने बताया कि इस शादी से वह दोनों काफी खुश हैं। बता दें कि नकछेद यादव ने अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में पड़ने वाले कामाख्या देवी मंदिर में दूसरी शादी की है।

हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी
दूसरी शादी भी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार पूरे विधि-विधान से संपन्न हुई है। इस दौरान पहले हवन और फिर उसके बाद वरमाला की रस्म हुई। वहीं इस शादी में 50 बराती और घराती भी शामिल हुए। वहीं दूल्हा बने नकछेद ने शादी में जमकर डांस भी किया। नकछेद यादव के घर पर रविवार को ही प्रीतिभोज भी रखा गया है। वहीं नकछेद की दूसरी पत्नी नंदनी ने बताया कि वह इस शादी से काफी खुश हैं। बता दें कि इस अनोखी शादी की सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है। शादी के मौके पर दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे। लड़की पक्ष के लोगों ने बताया कि उन्हें इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *