ग्रेटर नोएडा: एक्सप्रेस-वे पर मिली सिर कुचली महिला की लाश, हत्या-हादसे के एंगल में उलझी पुलिस की जांच

नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक महिला का शव मिला है। महिला का शव बुरी तरह से कुचला है। बता दें कि मौके पर आसपास हादसे की शिकार कोई गाड़ी भी नहीं मिली है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मृतका की पहचान छिपाने के लिए हत्या कर चेहरे और सिर को गाड़ी से कुचल दिया गया। साथ ही हत्या को हादसा दिखाने के लिए एक्सप्रेस-वे पर फेंक दिया गया। वहीं दादरी पुलिस भी हत्या और हादसे की गुत्थी में उलझ गई। यह मामला दादरी थाना क्षेत्र के कैमराला मढ़ैया गांव के पास की है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

राहगीरों ने देखा महिला का शव
घटना दादरी थाना क्षेत्र के कैमराला मढ़ैया गांव के पास की है। फिलहाल दादरी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह हादसा हो सकता है। महिला की उम्र 35 साल के आसपास बताई जा रही है। बता दें कि करीब सुबह 7 बजे के आसपास राहगीरों ने बीच सड़क पर महिला का शव देखा था। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को महिला के पास से कोई बैग या अन्य सामान नहीं मिला है। जिससे की उसके बारे में कोई जानकारी मिल सके। पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्या के बाद शव को यहां फेंका गया है।

पुलिस कर रही शिनाख्त का प्रयास
मृतका की पहचान के लिए पुलिस आसपास के थानों समेत दिल्ली के थानों में भी महिला की फोटो भेजकर उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है। जिस जगह पर महिला का शव मिला है कि वहां से गांव की दूरी 500 मीटर है। वहीं गाजियाबाद की तरफ जाने पर 1 किमी. के अंतराल पर बिल अकबरपुर टोल प्लाजा है। बता दें कि पुलिस आसपास के गांवों मे महिला के बारे में जानकारी जुचा रही है। जिस स्थान पर महिला का शव मिला है वहां पर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर कोई भी कट नहीं है। कुछ लोगों का कहना है कि महिला को किसी वाहन चालक ने यहां लाकर फेंका है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस हत्या और हादसा दोनों एंगल पर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *