आगरा: पत्नी ने जिद करके लिया स्मार्ट फोन, फिर रात भर लड़कों से करती थी चैटिंग, पति और 2 बच्चों को छोड़ दोस्त संग फरार हुई महिला

आगरा: यूपी के आगरा जिले के एत्माद्दौला थाना इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। महिला ने पति से जिद कर स्मार्ट फोन लिया। इसके बाद उसने एक एप से जुड़ कर सोशल मीडिया फ्रेंड बना लिए। जब मामला पति तक पहुंचा तो उसने फोन को तोड़ दिया। जिसके बाद महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर दोस्त के पास चली गई। वहीं पति ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने करीब 4 माह बाद महिला को बरामद कर लिया है, लेकिन अब उसका पति उसे घर ले जाने से इंकार कर रहा है। पति ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी को 15 साल हो गए हैं और दंपति के दो बच्चे भी हैं।

देर रात तक दोस्तों से करती थी चैटिंग
महिला के पति ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि स्मार्ट फोन लेने के बाद पत्नी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया था। इस दौरान उसके दोस्त बन गए थे। एक दिन वह अपनी सहेली से मिलने गए तो सहेली ने उसे एक एप में जोड़ दिया। उस एप में लड़कों के ग्रुप बने हुए थे, जिनसे उसकी पत्नी देर रात तक चैटिंग किया करती थी। जब पति ने उसे ऐसा करने से मना किया तब भी वह नहीं मानी। फिर एक दिन पति ने गुस्से में पत्नी का फोन तोड़ दिया। इस पर वह एक और फोन ले आई और उसके बारे में उसने पति को नहीं बताया। पति ने बताया कि 16 अक्टूबर 2022 को वह दोस्त के कहने पर घर से जेवर और पैसे लेकर चली गई।

एक-दूसरे के साथ रहने से किया इंकार
पति का घर छोड़ने के बाद महिला बल्लभगढ़ में दोस्त के साथ रही और इसके बाद वह कहीं और चली गई। वहीं महिला के मायके वाले पति पर बेटी को गायब करने का आरोप लगा रहे थे। जब पति ने पुलिस को मामले की तहरीर दी तो पुलिस ने महिला और उसके साथ रहने वाले युवक को बरामद कर आगरा ले आई। अब किसी और युवक के साथ रहने के कारण पति उसे घर ले जाने से इंकार कर रहा है। महिला का कहना है कि पति शक करने के अलावा उसके साथ मारपीट करता था। इस कारण वह भी उसके साथ नहीं रहना चाहती। पुलिस ने बताया कि महिला के बयान दर्ज करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *