हरदोई में एक बार फिर दरिंदगी का शिकार हुई मासूम, 3 साल की बच्ची का आरोपी ने किया ऐसा हाल

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बता दें कि मल्लावां इलाके में एक 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई। घटना की रात बच्ची के माता-पिता खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। वहीं मासूम अपनी बड़ी बहन के साथ सो रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुस आया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ रेप किया। जब बच्ची ने शोर मचाया तो उसकी बहन भी उठ गई। जिस पर आरोपी दीवार फांदकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव के युवक ने दिया घटना को अंजाम
वहीं पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए महिला अस्पताल भेज दिया है। बता दें कि पुलिस ने आरोपी को गोली मारकर उसकी गिरफ्तारी कर ली है। बच्ची की मां मैशर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि घटना की रात घर में 3 वर्षीय और 6 वर्षीय दोनों बेटियां सो रही थीं। इसी दौरान गांव का ही मुकद्दर उनके घर में घुस गया। जिसके बाद आरोपी मुकद्दर ने हैवानियत करते हुए मासूम के गाल को काट लिया। बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसके बाद उनकी बड़ी बेटी ने उन्हें घटना के बारे में बताया।

भागने के फिराक में था आरोपी
घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। वहीं मामले पर सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। एसपी राजेश द्विवेदी ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी मुकद्दर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा था कि आरोपी भागने की फिराक में था। आरोपी को थाने ले जाने के दौरान आरोपी आरक्षी की रायफल छीनकर भागने का प्रयास कर पुलिस पर फायरिंग की। गनीमत रही कि उसका निशाना चूक गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *