स्कार्पियो और बोलेरो की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल, शराब के नशे में हुआ हादसा

बांदा: यूपी के बांदा जिले में गुरुवार सुबह 4 बजे के आसपास स्कॉर्पियो और बोलेरो की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्कॉर्पियो और बोलेर सवार सभी लोग चित्रकूट के राजापुर में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह के बाद बाराती दो गाड़ियो से शादी से घर वापसी कर रहे थे। तभी रास्ते में दोनों गाड़ियां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बोलेरो को भीषण टक्कर मार दी। बता दें कि गुरुवार को तिंदवारी थाना क्षेत्र के पपरेंदा रोड पर यह हादसा हुआ है। घायल शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो और बोलरो के ड्राइवर शराब के नशे में रेस लगा रहे थे।

खंती में पलटी दोनों गाड़ियां
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को फौरन इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं 2 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कानपुर रेफर किया गया है। बता दें कि सभी मृतक और घायल पैलानी थाना क्षेत्र के निवाईच व पिपरहरी गांव के निवासी थे। घायल शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि दोनों गाड़ियां आगे-पीछे चल रही थीं। तभी स्कॉर्पियो ने बोलेरो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों गाड़ियां सड़क किनारे खंती में पलट गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

बारात से घर लौट रहे थे सभी लोग
इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला। तेज रफ्तार होने की वजह से स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बोलेरो से टकरा गई। बता दें कि इस हादसे में कुलदीप, छोटू उर्फ अनुज, कल्लू, उमेश और 30 वर्षीय अतुल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में पंकज, छम्मू पुत्र मुन्नू, सौरभ , संजीव , साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल धर्म ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि वह लोग प्रहरी गांव से राजापुर बारात करके वापस घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *