16 साल के किशोर के साथ महिला ने 7 महीने तक किया यौन शोषण, पीड़ित ने पुलिस के सामने किए चौकाने वाले खुलासे

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में 32 साल की महिला पर किशोर के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा है। आरोप है कि नाबालिक को महिला ने अगवा कर उसका यौन शोषण किया है। परिवार की शिकायत पर किशोर को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस ने महिला को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोर ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2022 में उसके माता-पिता गांव से बाहर शहर में डॉक्टर को दिखाने गए थे। इस दौरान वह घर पर अकेला था। तभी उर्मिला उसके घर आई और बातचीत के दौरान उसे कुछ खिला दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद उर्मिला नाबालिग को लेकर प्रयागराज चली गई।

पीड़ित ने पुलिस को बताई आपबीती
पीड़ित नाबालिग ने बताया कि इस दौरान महिला उसे कमरे में बंद रखती थी। साथ ही बीमार बताकर उसे सुबह-शाम जबरन दवाई देती थी। इसके बाद मौका मिलने पर महिला उसका यौन शोषण करती थी। इस बीच किशोर ने प्रयागराज में टाइल्स का काम पकड़ लिया था। पीड़ित ने बताया कि वह जो भी पैसे कमाता उर्मिला उससे ले लेती थी। प्रयागराज में महिला के साथ उसका 5-6 साल का बच्चा और पिता रहता था। वह भी परिवार में सदस्यों की तरह रहता था। नाबालिग ने बताया कि महिला उसे अपने पति की तरह रखती थी और उसका रोज यौन शोषण करती थी। नाबालिग के चाचा ने बताया कि महिला का चाल-चलन पहले से ठीक नहीं था। उन्होंने बताया कि 8 साल पहले उर्मिला की शादी हुई थी। पति ने नशेड़ी होने के कारण दोनों का आए दिन विवाद होता रहता था।

महिला पर किशोर के परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
घर के पास में बोरिंग पर उर्मिला अक्सर कपड़े धोने आती थी। इसी दौरान वह उनके नाबालिग भतीजे से मिली थी। उर्मिला तब भी नाबालिग से बात करती थी। लेकिन दोनों की उम्र में आधे का अंतर था। इसलिए किसी को शक नहीं हुआ। बताया गया है कि महिला ने चित्रकूट में भी नाबालिग का यौन शोषण किया। आरोप है कि महिला ने अपने पिता के साथ मिलकर किशोर को अगवा कर ले गई। जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की। जिसके बाद वकील के माध्यम से अक्टूबर में किशोर के परिवार ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद बीते 1 अक्टूबर को कोर्ट के आदेश पर थाना राजापुर में मुकदमा दर्ज किया गया। बीते 10 अक्टूबर को सूबेदार बिंद ने प्रयागराज से नाबालिग को बरामद किया।

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस
इस दौरान महिला मौके से फरार हो गई थी। किशोर ने पुलिस को बताया कि महिला अपने पति से नाखुश थी। इसलिए वह पहले गांव और फिर प्रयागराज में उसका यौन शोषण करने लगी। महिला के पिता को भी मामले की जानकारी थी। लेकिन वह उसका विरोध नहीं करता था। नाबालिग के खुलासे के बाद पुलिस ने मामले पर गंभीरता से एक्शन लेते हुए महिला के खिलाफ दर्ज केस में पॉक्सों एक्ट की धारा बढ़ाई है। जिसके बाद पुलिस ने महिला को बीते 25 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *