फतेहपुर: जीजा का भाई 1 साल तक करता रहा युवती से रेप, न्याय न मिलने पर पीड़िता ने दी आत्मदाह की धमकी

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर जीजा के भाई ने साली से रेप किया। मामले की शिकायत करने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता थाने दर थाने भटकने को मजबूर है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मामले पर कार्रवाई के बजाय उस पर समझौते का प्रस्ताव बनाया। थाने में सुनवाई नहीं होने पर युवती ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही न्याय नहीं मिलने पर पीड़िता ने आत्मदाह की चेतावनी दी है।

थाने दर थाने भटकने पर मजबूर है युवती
गांव की निवासी पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को मामले पर तहरीर देते हुए बताया कि थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी युवक उसकी बड़ी बहन का देवर है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक पीड़िता से पिछले एक साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए था। जब युवती के परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो युवक से शादी करने के लिए कहा गया। जिस पर युवक ने शादी से इंकार कर दिया। शादी का दबाव बनाए जाने पर उसने पीड़िता को जान से मारने और बदनाम करने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि खखरेरू थाने में उसे यह कहकर वापस कर दिया गया कि यह हमारे क्षेत्र में नहीं है।

पीड़िता ने दी ऐसी चेतावनी
वहीं थरियांव थाने में तहरीर देने पहुंची पीड़िता को पुलिस ने अपने क्षेत्र का मामला नहीं बताकर भगा दिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि खखरेरू थाना के थानाध्यक्ष उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। जिसके बाद वह एसपी राजेश कुमार सिंह से मिली। युवती ने बताया कि शादी का दबाव बनाए जाने पर ससुराल वाले उसकी बड़ी बहन को भी प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़िता ने कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगी। जिसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा। वहीं खखरेरू थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवकी की तलाश की जा रही है। युवक की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *