गाजियाबाद: डॉग्स को खाना खिला रही महिला से कार सवार ने की अश्लीलता, शोर मचाने पर कुत्ते पर चढ़ाई कार

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बता दें कि नंदग्राम क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिला रही महिला से कार सवार ने छेड़खानी की है। कार सवार ने महिला को कार में बैठाने की कोशिश की। वहीं महिला द्वारा शोर मचाने पर उसने महिला पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी ने जल्दबाजी में एक कुत्ते को कुचल दिया। साहिबाबाद में इनोवा से कुचल कर एक पालतू डॉग की मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल दोनों मामलों पर FIR दर्ज कर ली है। पीड़ित महिला राजनगर एक्सटेंशन की गौड़ कॉस्केड सोसाइटी की रहने वाली है।

कार सवार ने की महिला से छेड़छाड़
महिला ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि वह गुरुवार की रात पौने 12 बजे के आसपास अपने पति के साथ VVI सोसायटी के पास स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिला रही थी। तभी ग्रे कलर की ब्रेजा कार आई। इस दौरान कार में बैठे व्यक्ति ने महिला से गंदी बातें की औऱ उसे जबरन गाड़ी में बैठने के लिए कहा। यह देख महिला के पति ने शोर मचाने पर आरोपी ने महिला पर कार चढ़ाने की कोशिश की और मौके से फरार हो गया। तभी स्ट्रीट डॉग कार के नीचे आ गया। जिसके बाद महिला ने पुलिस को मामले की सूचना दी और घायल कुत्ते को हॉस्पिटल में एडमिट कराया।

पुलिस कर रही मामले की पड़ताल
बता दें कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी, धमकी और पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के लिए पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। जिससे की कार के बारे में जानकारी मिल सके। नंदग्राम क्षेत्र में जिस महिला के साथ यह घटना हुई है, उसके पति ‘पीपल्स फॉर एनिमल’ संस्था से जुड़े हैं। यह संस्था मेनका गांधी की है। पीड़िता के पति ने बताया कि वह हर रोज की तरह स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाते हैं। तभी कार सवार ने महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए कुत्ते पर कार चढ़ा दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *