लखनऊ में पत्नी ने दांत से काटी पति की जीभ, विवाद के बाद मामूली सी गलती ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज के राधाग्राम इलाके में पति-पत्नी के बीच मामूली सी बात कर विवाद हो गया। विवाद के दौरान पत्नी ने पति की जुबान दांत से काट ली। जिससे पति की जुबान कटकर गिर गई। वहीं जानकारी होने पर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला राधाग्राम कालोनी की रहने वाली सलमा है।

विवाद बढ़ने के बाद हुई मारपीट
वहीं इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि तकिया में रहने वाले मुन्ना के साथ 3 साल पहले सलमा की शादी हुई थी। मुन्ना मजदूरी का काम करता है। बताया जा रहा है कि दंपति के बीच करीब 1 साल से विवाद चल रहा था। जिसके बाद से दोनों अलग रह रहे थे। वहीं दोनों के बच्चे मुन्ना के घर पर रहते हैं। इसी बीच गुरुवार को सलमा और मुन्ना बच्चों से मिलने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा और दंपति के बीच मारपीट होने लगी।

पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
वहीं विवाद बढ़ने पर सलमा ने मुन्ना की जुबान दांत से काट ली। वहीं शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। जिसके बाद पड़ोसियों ने दोनों को अलग किया। फिर मुन्ना को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं सलमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं घायल मुन्ना को अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मुन्ना की हालत में सुधार होने के बाद उससे मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *