गोरखपुर: पत्नी ने चाकू से रेता पति और दो सौतेले बेटों का गला, खूनी मंजर देख सहम उठे लोग

अनूप शुक्ला
गोरखपुर
: यूपी के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शनिवार रात डेढ़ बजे के आसपास महिला ने पति और दो सौतेले बेटों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। यह घटना सहजनवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पांच सहबाजगंज की है। पति और बेटों की हत्या के बाद महिला ने डायल 112 नंबर पर पुलिस को जानकारी दी कि कुछ नकाबपोश लोग उसके पति और बेटों से मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंती पुलिस ने जब महिला के बताए कमरे में जाकर देखा तो वहां एक युवक और दो लड़के बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ हुए थे।

अवैध संबंध के चलते की हत्या
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहबाजगंज के रहने वाले 40 वर्षीय अवधेश गुप्ता की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। पहली पत्नी से दो बेटे आर्यन और पीहू उर्फ आरो थे। जिसके बाद अवधेश ने करीब 8 महीने पहले संतकबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के मझगांवा निवासी नीलम से दूसरी शादी की थी। आरोपित नीलम की भी अवधेश से दूसरी शादी थी। नीलम की पहली शादी से एक बेटी है। शादी के बाद नीलम और उसकी बेटी अवधेश और सौतेले बेटों के साथ रहने लगी थी। बताया जा रहा है कि अवैध संबंधों के चलते महिला ने पति और बेटों को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने मौके से आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपित महिला को किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, शुरूआती जांच में घटनास्थल से किसी और के होने की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं जब पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची तो डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पहले महिला पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करती रही। लेकिन सख्ती बरते जाने पर उसने जुर्म कुबूल कर लिया। वहीं आरोपित महिला की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए जाने वाले चाकू को भी घटनास्थल से बरामद कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति अवधेश बेटी पर गलत नजर रखता था। साथ ही प्रॉपर्टी को लेकर भी विवाद सामने आया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *