मथुरा में 35 साल के युवक ने 8 साल की मासूम के साथ की दरिंदगी, पीड़िता के पिता ने आरोपी के लिए बोली ऐसी बात

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक सनसनीखेजा वारदात सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले युवक ने 8 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ घर पर अकेली थी। इसी दौरान मौका देखकर आरोपी घर में घुस आया। पहले तो आरोपी ने बच्ची के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने बच्ची को कमरे में बंद कर के उस के साथ गलत काम किया। वहीं छोटी बहन द्वारा शोर मचाए जाने पर उसकी भी पिटाई कर दी। चीखने-चिल्लाने की आवाज आने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। बता दें कि यह मामला मथुरा के महावन थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित बच्ची की हालत गंभीर
जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पीड़ित बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी युवक ने बच्ची के शरीर पर कई जगह काटा भी है। पीड़िता के शरीर पर गहरे निशान पड़े हैं। बता दें कि आरोपी की उम्र 35 साल के आसपास है। बच्ची की ताई ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की मां नहीं है। दोनों बच्चियों को घर में छोड़कर उनका पिता मजदूरी के लिए जाता है। ताई ने बताया कि बगल में ही उन लोगों का घर है। जिससे वही लोग बच्चियों की देखभाल करते हैं। उन्होंने बताया कि बीते मंगलवार को भी दोनों बहनें खाना खाने के बाद घर पर सोने चली गई थीं।

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस
घर जाने के 1 घंटे बाद पीड़िता की छोटी बहन चिल्लाते हुए बाहर निकली। जब लोगों ने घर पर जाकर देखा तो बड़ी बेटी कमरे में बेहोश पड़ी थी। उसके मुंह सूजा हुआ था और खून बह रहा था। मौके पर लोगों को एकत्र होता देख आरोपी भागने लगा तो लोगों ने उसे दबोच लिया। पीड़िता के पिता ने बताया कि पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी घर के बगल में ही रहता है। उससे रोज बातचीत होती थी। लेकिन वह मेरी ही बेटी के साथ ऐसा घिनौना काम करेगा। ऐसा नहीं पता था। वहीं मामले की सूचना मिलने पर एसएसपी शैलेश पांडे ने पीड़िता के घर जाकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आरोपी को सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *