भारत जोड़ो यात्रा: 5 घंटे शामली में रहेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी को लेकर जिला पुलिस व प्रशासन ने कमर कस ली है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आगामी 5 जनवरी को शामली जनपद में प्रवेश करेगी यहां कैराना क्षेत्र के ऊंचा गांव में राहुल गांधी करीब 5 घंटे विश्राम करेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता वह राहुल गांधी के समर्थकों ने कमर कस ली है। राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के लिए युवकों में उत्साह है यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

शामली जनपद में यात्रा सुरक्षित संपन्न कराने के लिए प्रशासन व पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए खाका खींच लिया है। इसी के चलते क्षेत्र को 4 सेक्टर में बांटा गया है।भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हरियाणा बॉर्डर पर चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। भारत जोड़ो यात्रा आगामी 3 जनवरी से गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने जा रही है। 5 जनवरी को राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा का क्षेत्र गांव ऊँचा गांव में पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां मुख्य मार्ग पर उन शुगर मिल के गन्ना तौल केंद्र के बराबर में दो कैंपस बनाए जाएंगे। सुबह करीब 10:00 बजे इस यात्रा में गांव पहुंचेगी। इस कैंपस में राहुल गांधी रहेंगे, जबकि दूसरे कैंपस में उनके कर्मचारी विश्राम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *