रामचरितमानस विवाद पर बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सदन में सीएम योगी से पूछेंगे ये सवाल

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मैनपुरी में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने मुगल गार्डन का नाम अमृत उद्यान रखने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि छोटे मियां तो छोटे मियां, बड़े मियां शुभान अल्लाह। अखिलेश ने कहा कि अभी तक तो सीएम योगी नाम बदल रहे थे। अब तो मैदान में पीएम मोदी भी उन्हें कॉपी करने लगे हैं। अखिलेश ने भाजपा सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि इस सरकार का काम ही है नाम बदलना और दूसरों के कामों को अपना बताना। जिस स्टेडियम में आज न्यूजीलैंड और इंडिया का मैच खेला जा रहा है। उस स्टेडियम का भी नाम बदल दिया गया।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
वहीं सपा सरकार में गरीबो के लिए जो कैंसर इंस्टीट्यूट बनाया गया था। उसके लिए सरकार बजट नहीं दे रही है। लेकिन वहां पर अपनी प्रतिमा लगवाकर उस पर नाम छाप दिया है। बता दें कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार देर शाम करहल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश और देश की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत नाजुक समय है। लेकिन बीजेपी एक निजी उद्योगपति को लाभ पहुंचाने के लिए SBI और LIC का पैसा प्राइवेट सेक्टर में लगा रही है। ऐसे में अगर वह उद्योगपति डूब गया तो जनता का क्या होगा। सपा प्रमुख ने आगे कहा कि बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर संदेह नहीं है, लेकिन ये डॉक्यूमेंट्री चुनाव के समय लाना सही नहीं है।

यूपी में निश्चित है भाजपा की हार- सपा प्रमुख अखिलेश
डॉक्यूमेंट्री प्रतिबंधित करने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री अब हर मोबाइल में है तो सरकार किस-किस को प्रतिबंधित करेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में भाजपा की हार निश्चित है। इसलिए वह परेशान हो रही है। बता दें कि इस दौरान सपा प्रमुख के साथ सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य मौजूद रहे। सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा कि वह सीएम योगी से सदन में पूछेंगे कि वे शूद्र हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि वह और सपा श्रीराम और रामचरितमानस के खिलाफ नहीं है। लेकिन रामचरितमानस में जो लिखा है, उसे भी नकारा नहीं जा सकता है। बता दें कि कस्बे के गांधीनगर निवासी धर्मपाल सिंह की चार साल की बेटी आराध्या के जन्मदिन के समारोह में अखिलेश शामिल होने पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *