आरती के कातिल बनने की कहानी: प्रेमी से कराया पति का मर्डर, हत्या के पीछे बताई चौकाने वाली वजह

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में 24 साल की आरती ने प्रेमी संग मिलकर पति की बेरहमी से हत्या करवा दी। बता दें कि आरती की 2 महीने पहले फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। शुक्रवार देर रात कैंट इलाके में 26 साल के रोहित की हत्या कर दी गई। पुलिस पूछताछ में मृतक की पत्नी आरती ने बताया कि उसकी जिंदगी तबाह हो रही थी। आरती ने बताया कि उसका 2 साल का बेटा जरूर है लेकिन उसका पति रोहित उसे संतुष्ट नहीं कर पाता था। आरती के अनुसार, रोहित उसे इस तरह से टॉर्चर करता था कि या तो वह खुद मर जाती या फिर पति की हत्या करवा देती। इसलिए उसने फेसबुक पर लोगों से दोस्ती करना शुरू किया। इस दौरान उसकी अनुज नामक व्यक्ति से बातचीत के बाद नजदीकियां बढ़ गईं।

2 महीने पहले हुई थी दोस्ती
केवल 2 महीने की दोस्ती के बाद ही आरती ने पति की हत्या के लिए प्रेमी अनुज को तैयार कर लिया। जिसके बाद उसने अनुज से पति रोहित को चाकू से गोदकर उसकी लाश को कैंट एरिया में फिकवा दिया। बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर में रहने वाला रोहित अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वह इलेक्ट्रिशयन का काम करता था। वहीं रोहित की शादी 4 साल पहले आरती से हुई थी। दंपति के 2 साल का बेटा है। लेकिन शादी के बाद से ही पत्नी आरती की पति रोहित में विवाद होने लगे थे। आरती ने पुलिस को बताया कि उसका पति नामर्द था। जिसके बाद वह अनुज से दोस्ती कर बैठी। आरती ने बताया कि रात में पति बेड पर जल्दी सो जाता था। जिससे वह अंदर ही अंदर घुटने लगी थी। उधर इकलौते बेटे की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के साथ ही ग्रामीणों ने भी हंगामा कर जल्द मामले का खुलासा करने की मांग कर रहा है।

2 महीने में की 400 बार कॉल
वहीं भाजपा के सांसद धर्मेंद्र कश्यप भी घटनास्थल पर पहुंचे। हत्याकांड के खुलासे के लिए डीआईजी अखिलेश चौरसिया ने सीओ बरेली-1 श्वेता यादव को लगाया था। जांच में सामने आया कि शुक्रवार की रात को रोहित के नंबर पर एक कॉल आई थी। जिसके बाद रोहित घर से गया और फिर वापस नहीं आया। बता दें कि पुलिस इसी कॉल से कातिलों तक पहुंची थी। बीते रविवार को पुलिस ने आरती के प्रेमी अनुज औऱ उसके साथी विवेक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरती ने प्रेमी अनुज को 2 महीने में 400 पर कॉल कर बात की थी। आरती प्रेमी को बेड रूम की बातें और फोटो शेयर करती थी। आरती अनुज को अपने न्यूड फोटो भेजती। वहीं अनुज भी उसे न्यूड फोटो और वीडियो भेजता था। पति के घर पर नहीं होने पर आरती अनुज को न्यूड वीडियो कॉल करती थी।

प्रेमी संग मिलकर बनाया हत्या का प्लान
वहीं पुलिस पूछताछ में आरती ने बताया कि 1 महीने पहले वह शॉपिंग के बहाने अनुज से मिलने आई थी। इस दौरान दोनों 2 घंटे साथ रहे। जिसके बारे में रोहित को पता चल गया था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है। इसी बात से नाराज होकर रोहित ने आरती की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। वहीं करीब 10 दिन पहले रोहित ने आरती को फोन पर बात करते हुए पकड़ा था। जिस पर उसने आऱती को बुरी तरह टॉर्चर किया था। जिसके बाद आरती ने अनुज से कहा कि अगर वह उसे पाना चाहता है तो रोहित को रास्ते से हटाना होगा। आरती के झांसे में आने के बाद अनुज ने साथी विवेक संग मिलकर रोहित की चाकू गोदकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *