शीतलहर के चलते यूपी समेत इन राज्यों में बढ़ीं सर्दी की छुट्टियां, 14 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम जारी है। कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा प्रदेश के स्कूलों में छुट्टियों को लेकर नोटिस जारी किया गया था। वहीं अन्य जिलों में भी डीएम द्वारा एक आधिकारिक नोटिस जारी की गई है। मौसम की मार से हर उम्र के लोग प्रभावित हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जारी नोटिस के मुताबिक, 14 जनवरी तक कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को ऑनलाइन क्लासेज दी जाएंगी। यदि किसी कारणवश कक्षाएं संचालित नहीं होने पर 11 जनवरी तक अवकाश घोषित किया जाएगा। बता दें कि नोटिस के मुताबिक 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्री-बोर्ड प्रायोगिक कक्षाएं चलेंगी।

अन्य राज्यों में भी 14 जनवरी तक बंद हुए स्कूल
बता दें कि नोटिस में कहा गया है कि स्कूलों में यूनिफॉर्म की कोई बाध्यता नहीं होगी। सभी छात्र किसी भी तरह के गर्म कपड़े पहन सकते हैं। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट दर्ज होने के कारण पटना समेत पूरे बिहार में भी स्कूल को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं कई राज्यों के शिक्षा विभागों ने स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। बता दें कि झारखंड सरकार ने रविवार को कक्षा केजी से 7वीं तक सरकारी औऱ प्राइवेट स्कूल 14 जनवरी तक बंद करने का नोटिस जारी किया था। जिसके बाद 16 जनवरी से कक्षाएं फिर से नियमित रूप से चलेंगी। झारखंड में 14 जनवरी तक केजी से कक्षा 5 तक के स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बीते शनिवार को 14 जनवरी तक 10वीं तक की निजी औऱ प्राइवेट स्कूल बंद करने का नोटिस जारी किया था।

IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
आईएमडी के अनुसार, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में गंभीर शीत लहर की स्थिति बहुत अधिक रहने की संभावना है। आईएमडी ने बीते शनिवार को दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 24 से 48 घंटों के लिए कड़ाके की ठंड की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट भी जारी किया। शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आईएमडी के एक मौसम वैज्ञानिक आरके जेननमनी ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में भीषण ठंड की स्थिति बनी हुई है। बता दें कि उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। वहीं 9 जनवरी के बाद से लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *