आगरा अग्निकांड: शादी की तैयारियों के बीच लगी आग में 2 महिलाएं जिंदा जलीं, 1 युवक झुलसा

आगरा: यूपी के आगरा जिले में रविवार को सिलेंडर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 2 महिलाओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं 1 व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। बताया जा रहा है कि घर में लग्न समारोह की तैयारियां की जा रही थीं। तभी खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आ लग गई। हादसे में जिंदा जलने वाली दोनों महिलाएं हलवाई के साथ पूड़ी बेलने के लिए आईं थी। वहीं 5 घंटे बाद तिलक समारोह होना था। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। यह घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। सुंदरवन कालोनी निवासी मदन कुमार के बेटे का तिलक होना था। जिसकी तैयारियां की जा रही थीं।

फायर ब्रिगेड को दी गई हादसे की सूचना
वहीं तिलक समारोह के लिए हलवाई खाने की तैयारियों में लगे थे। बता दें कि हलवाई पड़ोसी पंकज के घर में काम रहे थे। तभी साढ़े 11 बजे के आसपास सिलेंडर में आग की की लपटें उठने लगी। आग ने पास में सब्जी काट रहीं महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं चीख-पुकार सुन लोग मौके पर एकत्र हो गए। जिसके बाद लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। वहीं फौरन फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी गई। हालांकि जब तक फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची। तब तक लोगों ने आग को बुझा दिया था।

सिलेंडर में लीकेज से लगी आग
इस हादसे में हलवाई कैलाशी के साथ आईं दोनों महिलाएं शीला और मीना की जलकर मौत हो गई। वहीं हलवाई कैलाशी भी झुलस गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने हलवाई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक महिलाएं नगला बूढ़ी निवासी थीं। आग लगने से तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। थाना प्रभारी सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने जानकारी देते हुए बताया कि सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई थी। मृतक महिलाओं के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *