आगरा: मातम में बदली शादी की खुशियां, ससुराल आने के 24 घंटे बाद हुई दुल्हन की मौत

आगरा: यूपी के आगरा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शादी की खुशियों पर 24 घंटों के अंदर ही मातम में बदल गईं। दुल्हन को हाथों में उठाकर दूल्हा विदा करवाकर अपने घर लाया था। वहीं 24 घंटे बाद भी दुल्हन को दूल्हे ने अंतिम विदाई दी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद अचानक से दुल्हन की तबियत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गईं। यह मामला आगरा के फतेहपुर सीकरी के महादेव गली का है। महादेव गली निवासी बल्लन के बेटे राजू की 27 फरवरी को शादी थी। राजू की शादी आगरा के धूलियागंज निवासी सोनिया के साथ हुई थी।

फूलों से किया गया था दुल्हन का स्वागत
बता दें कि 27 फरवरी को शादी की रस्में धूमधाम से हुईं। शादी होने के अगले दिन यानि की 28 फरवरी को राजू दुल्हन बनी सोनिया को अपने घर विदा करवाकर लाया था। शादी के बाद दोनों पक्षों के लोगों में खुशी का माहौल था। ससुराल में सोनिया का फूलों से स्वागत हुआ था। बताया जा रहा है कि ससुराल आने के कुछ घंटे बाद ही उसकी तबियत खराब हो गई। जिसके बाद उसे फौरन डॉक्टर के पास ले जाया गया। वहीं नई नवेली दुल्हन की तबियत बिगड़ने के बाद मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी गई।

पहले से चल रहा था इलाज
वहीं बेटी की तबियत खराब होने की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी उसके ससुराल पहुंच गए। वहीं सोनिया की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए भरतपुर ले जाया गया। लेकिन भरतपुर में इलाज के दौरान सोनिया की मौत से मातम पसर गया। मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि सोनिया पहले से बीमार चल रही थी। पहले से उसका इलाज चल रहा था। दूल्हा बने राजू ने बताया कि उसकी शादी की खुशियां कुछ घंटे भी नहीं टिकी। दूल्हे पक्ष के लोगों का कहना था कि उन्होंने सोचा नहीं था कि जिसे इतनी धूमधाम से विदा करवा कर लाए हैं, उसे 24 घंटे बाद अंतिम विदाई देनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *