अयोध्या: दुल्हन के सिर पर बाल कम देखकर दूल्हे ने किया शादी से इंकार, रातभर चली पंचायत के बाद भी नहीं बनी बात

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि दुल्हन को लिए बिना बारात लौटने पर जमकर हंगामा हुआ। दूल्हे ने दुल्हन के बाल कम बताकर शादी करने से इंकार कर दिया। वहीं दूल्हा भागने की फिराक में था, लेकिन दुल्हन पक्ष के लोगों ने कुछ बारातियों को पकड़ लिया। वहीं काफी देर तक दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ, लेकिन इसके बाद भी समझौता नहीं हुआ। जिसके बाद पुलिस के पास मामला पहुंचा। रात भर मान मनौव्वल के बाद भी जब बात नहीं बनी तो दुल्हन पक्ष ने पुलिस से मामले की शिकायत की।

दूल्हे ने किया शादी से इंकार
इस दौरान तहरीर के आधार पर पुलिस ने दूल्हे समेत 9 लोगों पर FIR दर्ज कर ली है। बता दें कि यह घटना कोतवाली बीकापुर के रुरुखास गांव की है। बीते बुधवार को जमोली गांव निवासी आनंद कुमार बारात लेकर रुरुखास गांव निवासी राधेश्याम कनौजिया के घर पहुंचा। जिसके बाद दुल्हन पक्ष की ओर से रीति-रिवाज से बरातियों का स्वागत किया गया। वहीं वरमाला की भी रस्म अच्छे से हुईं। दूल्हे के खाना खाने के दौरान किसी ने उसे बताया कि दुल्हन के सिर पर बाल कम हैं और वह विग लगाए है। इतना सुनते ही दूल्हा बना आनंद भड़क गया और शादी से इंकार कर दिया।

9 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
वहीं काफी मनाए जाने के बाद भी दूल्हा शादी के लिए नहीं राजी हुआ। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने शादी में खर्च हुए 6 लाख रुपए की डिमांड कर दी। रातभर दोनों पक्षों में चली पंचायत के बाद दूल्हे पक्ष की ओर से 3 लाख रुपए वापस किए जाने की सहमति बनी। लेकिन दुल्हन पक्ष के लोग तैयार नहीं हुए। मामला बिगड़ता देख किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस ने भी दोनों पक्षों को काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन फिर भी दोनों पक्ष नहीं मानें। दुल्हन के पिता की तहरीर पर दूल्हे आनंद और उसके पिता समेत 9 लोगों के खिलाफ दहेज प्रथा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *