फिरोजाबाद: प्रेम संबंधो में बाधा बने बेटे को मां ने प्रेमी संग मिलकर दी दर्दनाक मौत, फिर शव को ऐसे लगाया ठिकाने

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बता दें कि अवैध संबंधों में बाधा बन रहे बेटे को उसकी मां ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे का शव नहर में फेंक दिया। वहीं जब मृतक के पिता को शक हुआ तो उसने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वहीं पुलिस और परिजनों ने नहर में किशोर को तलाश किया। घटना के तीन दिन बाद किशोर का शव इटावा में नहर से बरामद कर लिया गया।

पति ने पत्नी औऱ चचेरे भाई पर जताया था शक
मोहल्ला पजाया रुकनपुर का रहने वाला मुकीम ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा था कि उसके पत्नी और चचेरे भाई ने मिलकर उसके 12 साल के बेटे जीशान को किडनैप कर लिया। जब पुलिस ने दोनों से मामले पर पूछताछ की तो बहले तो वह पुलिस से सच्चाई छिपाते रहे। वहीं सख्ती से पूछताछ किए जाने पर मृतक किशोर की मां फरजाना और आरोपी फरमान ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी फरमान ने पुलिस को बताया कि भाभी फरजाना के साथ उसके अवैध संबंध हैं। वहीं जीशान ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। ऐसे में अगर वह जीशान को नहीं मारता तो उनका राज सभी के सामने खुल जाता।

नहर से बरामद किया किशोर का शव
आरोपी ने बताया कि 20 फरवरी की रात को जीशान की हत्या कर उसके शव को नहर में फेंक दिया था। जिसके बाद पुलिस ने बीते बुधवार को नहर में किशोर के शव की तलाश कराई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। वहीं पुलिस पुख्ता सबूत जुटाने के लिए परिजनों संग खोजबीन करती रही। वहीं फिरोजाबाद सीमा से बाहर शव के जाने के अंदेशे से पुलिस ने इटावा पुलिस से मदद मांगी। इटावा पुलिस की मदद से शुक्रवार की अलसुबह बालक का शव इटावा क्षेत्र में नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपित महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *