जौनपुर: अवैध संबंधों के शक के चलते पति ने पत्नी को गड़ासे से काटा, बिस्तर पर पड़ा मिला खून से लथपथ महिला का शव

जौनपुर: यूपी के जौनपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दंपति यहां पर किराए पर रहते थे। जब मकान मालिक घर गया तो वहां महिला का शव बेड पर पड़ी मिली। पूरा बिस्तर खून से लथपथ था और दीवार और फर्श पर भी खून के छींटे पड़े मिले। जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
वहीं पुलिस ने कुछ ही घंटो बाद आरोपी पति अफजल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी 32 वर्षीय अकीला का किसी से अफेयर चल रहा था। आरोपी ने बताया कि वह मूलरूप से अयोध्या का निवासी है। करीब 15 दिन पहले वह जौनपुर आया था। यहां पर वह ऑटो चलाने का काम करता था। आरोपी ने बताया कि उसने अकीला को काफी समझाया, लेकिन इसके बाद भी वह नहीं मानी। इसलिए दोनों के बीच आएदिन विवाद होने लगा। इसी कारण से वह अकीला को लेकर जौनपुर आया था। लेकिन इसके बाद भी अफजल का शक दूर नहीं हुआ।

गड़ासे से की हत्या
अफजल को लगता था कि उसके बाहर जाने के बाद अकीला फोन पर अपने प्रेमी से बात करती थी। गुरूवार को अफजल रोज की तरह ऑटो चलाने गया। लेकिन थोड़ी देर बाद घर वापस आकर उसने अकीला से विवाद करने लगा। विवाद ज्यादा बढ़ने पर अफजल ने गड़ासे से पत्नी की हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़कर फरार हो गया। बता दें कि कमरे का दरवाजा बंद होने के कारण किसी को वारदात के बारे में पता नहीं चला। एसएसपी ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि हत्या में इस्तेमाल किए जाने वाला गड़ासा बरामद कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *