जयमाला के बाद गायब हुई दुल्हन, अगली सुबह बरगद के पेड़ पर मिला लटकता मिला शव, लहंगे की चुनरी से फांसी लगाकर दी जान

कुशीनगर: यूपी के कुशीनगर में दूल्हे को जयमाला पहनाने के बाद दुल्हन मौके से गायब हो गई। जिसके बाद दुल्हन का शव एक पेड़ पर लटका मिला। बता दें कि जयमाला के बाद दुल्हन लंहगे में ही घर से अचानक गायब हो गई। जिसके बाद आज सुबह गांव के बाहर चुनरी के सहारे उसका शव पेड़ पर करीब 15 फीट की ऊंचाई पर लटकता हुआ मिला। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि यह मामला चौरा खास थाना क्षेत्र के बिन टोला गांव का है।

दुल्हन की छोटी बहन से कराई शादी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी एक परिवार में युवती की बारात आई थी। जिसके बाद शादी की रस्में शुरू हो गई थीं। वहीं करीब रात 11 बजे के आसपास जयमाला की रस्म हुई। जिसके बाद दूल्हा औऱ दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। जिसके बाद दुल्हन को स्टेज से घर ले जाया गया। वहीं जब रात 1 बजे दुल्हन को अन्य रस्मों के लिए बुलाया गया तो वह अपने कमरे में नहीं मिली। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दुल्हन के गायब होने के बाद बाराती और घराती दुल्हन को तलाशने लगे। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।

पुलिस कर रही मामले की पूछताछ
इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने दुल्हन की छोटी बहन से उसी मंडप में दूल्हे से शादी करवा दी गई। वहीं जब स्थानीय लोग गांव की ओर गए तो नदी के किनारे बरगद के पेड़ पर करीब 15 फीट की ऊंचाई पर दुल्हन ने चुनरी से फांसी लगाकर अपनी जान दे। जिसके बाद मामले की सूचना लड़की के परिवार को मामले की सूचना दी गई। वहीं सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं चौरा खास थाने की पुलिस ने दुल्हन के शव को सीढ़ी के सहारे नीचे उतारा। बता दें कि दुल्हन के परिवार से पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *