रेप की कोशिश करने वाले आरोपी को महिला ने सिखाया सबक, जबरन किस करने पर दांतों से काटा होंठ

मेरठ: यूपी के मेरठ जिले में एक महिला ने हिम्मत दिखाते हुए खुद को बचा लिया। बता दें कि महिला रेप करने आए युवक से भिड़ गई। आरोपी पीड़िता को जबरन किस करने की कोशिश की तो महिला ने दांत से काटकर उसके होंठ अलग कर दिया। जिसके बाद आरोपी के मुंह से खून बहने लगा तो वह दर्द से तड़पकर चिल्लाने लगा। इसके बाद पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और आरोपी को दबोच लिया। वहीं मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बता दें कि पुलिस ने आरोपी के होंठ के टुकड़ को पैकेट में सील किया। इसके बाद उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यह घटना दरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

आरोपी ने की जबरन किस करने की कोशिश
पीड़िता ने लावड़ गांव निवासी मोहिता सैनी पर रेप का प्रयास और छेड़छाड़ करने की FIR दर्ज कराया है। महिला के अनुसार, वह शनिवार दोपहर को खेत पर काम कर रही थी। तभी पीछे से आरोपी ने महिला को दबोच लिया। इस दौरान महिला घबरा गई और उसने चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मुंह दबाकर खेत में घसीटने लगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके कपड़े फाड़ने लगा और उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान महिला खुद को बचाने का प्रयास कर रही थी। तभी युवक पीड़िता को जबरन किस करने लगा तो महिला ने दांतों से आरोपी के होंठों को जोर से काट लिया। महिला ने बताया कि गुस्से और घबराहट में तेज से काटने पर उसका होंठ अलग हो गया।

पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में कराया भर्ती
होंठ अलग होते ही आरोपी दर्द से तड़पने लगा। इसी बीच मौका पाकर महिला ने शोर मचा दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से मामले पर पूछताछ की है। महिला ने बताया कि खेतों में काम करने वाले अरविंद और बिट्टू की मदद से आरोपी पकड़ा गया है। जब पीड़िता ने आरोपी से उसका नाम-पता पूछा तो उसने बताया कि वह मेरठ के मोहल्ला अंदावली रोड का रहने वाला है और उसका नाम मोहित है। थाना प्रभारी दौराला संजय कुमार शर्मा ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी मोहित सैनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या आरोपी पीड़िता को पहले से जानता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *