UP GIS 2023: रविवार को लखनऊ पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, समिट के समापन समारोह समेत कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

लखनऊ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को लखनऊ पहुचेंगी। बता दें कि लोक भवन में उनका नागरिक अभिनंदन होगा। द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार लखनऊ आ रही है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राष्ट्रपति का अभिनंदन करेंगी। इसके अलावा उनके साथ प्रख्यात रंगमंच कलाकार, साहित्याकर, लेखक, प्रोफेसर, शिक्षक, चिकित्सक, खिलाड़ी, शिल्पकार, लखनऊ व्यापार मंडल व मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

यूपी के दो दिन के दौरे पर आईं राष्ट्रपति मुर्मू
वहीं सोमवार यानि की 13 फरवरी को वह जनजातीय समाज के लोगों से मुलाकात करेंगी। बता दें कि सुबह 8:50 पर राज्य सरकार की तरफ से विभिन्न योजनाओं पर आधारित फिल्म का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी जाति बुक्सा के प्रतिनिधियों से संवाद कर उन्हें प्रमाण पत्र देंगी। इसके बाद वह साढ़े 10 बजे से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वहीं 13 फरवरी को दोपहर को वह वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के समापन सत्र सहित अन्य कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए दो दिन यूपी के दौरे पर रहेंगी।

पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन
इस दौरान राष्ट्रपति समिट-2023 के समापन सत्र की शोभा बढ़ाएंगी। वहीं दिल्ली वापस जाने से पहले वह वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद गंगा आरती में शामिल होंगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में आयोजित हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का शुक्रवार को उद्घाटन किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि पहले लोग कहते थे कि यूपी का विकसित होना काफी कठिन कार्य है। यहां की कानून व्यवस्था को सुधारना नामुमकिन है। लेकिन योगी सरकार के नेतृत्व में पिछले 5-6 सालों में यूपी ने अपनी नई पहचान को डंके की चोट पर स्थापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *